फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चोरी करते धरा युवक, जमकर हुई धुनाई

चोरी करते धरा युवक, जमकर हुई धुनाई

Tue, 01 Jan 2019 08:54 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Tue, 01 Jan 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
चोरी करते धरा युवक, जमकर हुई धुनाई
अंब (ऊना)। मुबारिकपुर में पड़ोसी दुकानदार की समझदारी से एक चोर अपने मंसूबों को अंजाम नहीं दे पाया। मंगलवार को मुबारिकपुर बाजार में एक बाइक सवार व्यक्ति संदिग्ध हालत में स्थानीय सोसायटी के पास अपनी बाइक खड़ी कर अपना दांव आजमाने की कोशिश में लोगों के हत्थे चढ़ गया। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति को सोसायटी के समीप अकारण ही संदिग्ध हालत में देखकर सोसायटी के पास ही करियाना की दुकान करने वाले दुकानदार ने उस पर नजर रखी। चोर मौका पाकर सोसायटी के अंदर घुस आया और उसने सोसायटी के गल्ले पर हाथ साफ करना चाहा। लेकिन गल्ला खोलते वक्त ही दुकानदार ने उसे दबोच लिया। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों और अन्य लोगों ने उसकी जमकर खबर ली। खींचतान में चोर लोगों से छूटकर बाइक पर मौके से भाग गया। अंब के डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस के पास इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed