{"_id":"5ba529c3867a557eb3414dfd","slug":"11537550787-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों में टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों में टक्कर, तीन घायल
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र रक्कड़ में दो बाइकों में टक्कर होने से तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां से एक युवक को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान सतीश कुमार निवासी भड़ोलियां कलां, राम करण और रिंकू निवासी यूपी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार भड़ोलियां कलां निवासी सतीश कुमार अपनी बाइक पर ऊना से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रक्कड़ के नजदीक पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक के साथ भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार सतीश कुमार, राम करण व रिंकू बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। 108 एंबुलेंस में घायलों को फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सतीश को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।