फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दौलतपुर में अफवाहों ने रात भर दौड़ाई पुलिस

दौलतपुर में अफवाहों ने रात भर दौड़ाई पुलिस

Sat, 16 Jun 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
दौलतपुर में अफवाहों ने रात भर दौड़ाई पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। गत दिनों रायपुर और बबेहड़ गांव के दो घर में घुसकर लोगों पर हमला कर घायल करने और लूटपाट करने की घटना के बाद लोग अफवाहों के साये में है। शुक्रवार रात्रि सबसे पहले मरवाड़ी पेट्रोल पंप के नजदीक कुछ संदिग्ध लोगों के होने की अफवाह फैल गई जिससे काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। इस दौरान लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जब मौके पर पुलिस पहुंची और इलाके की छानबीन की तो कुछ भी नहीं मिला।

फिर दो घंटे के बाद मरवाड़ी के एक निजी अस्पताल के पास ऐसी ही अफवाह फैली और लोग शातिरों को ढूंढने लगे। एक बार फिर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन रिजल्ट शून्य रहा। तीसरी अफवाह मध्य रात्रि को दौलतपुर चौक बस स्टैंड के आसपास भी इसी तरह की अफवाह फैली और लोगों ने बाकायदा कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना पुलिस को दी। लेकिन, पुलिस ने सारा इलाका छान मारा और कोई भी संदिग्ध न मिला।
विज्ञापन


उधर, चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया ने क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि कुछ अफवाहें फैलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दौलतपुर चौक पुलिस चौकी के तीन कांस्टेबल को बंदूक से लैस किया है। इसके अलावा मरवाड़ी बैरियर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि तथ्यों की जांच किए बिना झूठी अफवाहों में न फैलाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को डरने या दहशत में रहने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed