फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   युवक ने कराया केस दर्ज, कहा-अपहरण कर सुनसान जगह पर डंडों और लात-घूंसे से पीटा

युवक ने कराया केस दर्ज, कहा-अपहरण कर सुनसान जगह पर डंडों और लात-घूंसे से पीटा

Mon, 06 May 2019 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
युवक ने कराया केस दर्ज, कहा-अपहरण कर सुनसान जगह पर डंडों और लात-घूंसे से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिले में कई दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ युवाओं द्वारा अज्ञात पोल्ट्रीफार्म में अकेले युवक की पिटाई की वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो मामले में पीड़ित युवक अवतार ने सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय ऊना में शिकायत दर्ज करवाई।

पीड़ित युवक ने बताया कि वह दोस्त के साथ गगरेट आया था। गगरेट बस अड्डे के पास कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसका दोस्त मौके से भाग गया। युवक उसे गाड़ी में उठाकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे किसी सुनसान जगह पर ले गए। उसे पीट-पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवक जमकर लात-घूंसे और डंडे बरासाए। युवक ने बताया कि आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई। उसके कपड़े उतारकर मारपीट की।
विज्ञापन


युवक के पिता बलदेव ने बताया कि मारपीट से बेटे और सिर और शरीर पर अन्य जगहों पर गंभीर चोटें लगीं हैं। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को हुई मारपीट के बाद अब तक भी उनका बेटा सही ढंग से नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक से मारपीट करने के बाद उसे पुलिस चौकी ले गए। इस दौरान आरोपियों ने युवक पर चोरी का करने की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह कर पीड़ित युवक से समझौता करवा लिया। पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपियों ने उसे पुलिस को मारपीट को लेकर कुछ बताने पर उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद युवक ने पुलिस को कुछ नहीं बताया।


एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की धरपक्कड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। एएसपी ने कहा कि आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed