{"_id":"5caf74a4bdec221446319cc7","slug":"111555002532-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद को लेकर सास-बहू में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू विवाद को लेकर सास-बहू में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती बिदड़वाल गांव में किसी बात को लेकर सास-बहू में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते जेठानी ने भी सास के साथ देवरानी पर हमला कर दिया। इससे देवरानी की टांग पर चोटें आई हैं।
घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उपमंडल हरोली की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में सास और जेठानी पर रास्ता रोक कर झगड़ा करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दोपहर के समय पानी की टंकी के पास पानी भर रही थी।
इस दौरान उसकी सास ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। वह उससे झगड़ा करने लगी। पीड़िता ने बताया कि कुछ देर बाद उसकी जेठानी भी उसकी सास के साथ मिलकर उससे झगड़ा करने लगी। पीड़िता ने सास और जेठानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। डीएसपी धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।