{"_id":"5c9271e3bdec2213e76c258a","slug":"111553101283-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह ग्राम चिट्टे के साथ पांच युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्यारह ग्राम चिट्टे के साथ पांच युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
200 करोड़ की हेरोइन जब्त
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र की स्वां नदी के पास खवाजा मंदिर के पास पुलिस की एसआईयू टीम ने पांच युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से नशा माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी युवकों से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
पुलिस की एसआईयू टीम ने संतोषगढ़ स्वां नदी के पुल के पास नाका लगाया गया था। इस दौरान पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टाहलीवाल की ओर से आ रही एक कार को रोका। जब टीम ने कार में सवार पांचों युवकों की तलाशी ली तो आरोपी युवकों के कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चिट्टे के साथ पकड़े गए युवकों की पहचान कुंदन लाल पुत्र प्यारे लाल, गगनदीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, साहिल पुत्र कमल नैन निवासी इंदरा नगर नंगल और मुकेश कुमार पुत्र राजिंद्र पाल, शिव ओम पुत्र राजेश कुमार निवासी निक्कू नंगल जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन