{"_id":"5b8fec48867a557ffe03e4a0","slug":"111536158792-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से चार लोगों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्पदंश से चार लोगों की हालत बिगड़ी
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
snake bite
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सांप के डसने से चार लोगों की हालत बिगड़ गई। इसमें से दो को नाजुक हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। जबकि दो को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार पहला मामला हरोली के तहत बाथड़ी का है। यहां 55 वर्षीय भुंखू सिंह को सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। दूसरा मामला पंजावर में पेश आया। यहां 38 वर्षीय केशव को सांप ने डसा।
विज्ञापन
केशव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। चरतगढ़ गांव के 39 वर्षीय बिंदू को सांप ने डसा। चौथा मामला डंगेहड़ा में पेश आया है। यहां पर 40 वर्षीय राकेश कुमार को सांप ने डसा। गंभीर हालत में परिजन राकेश को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एमएस डॉ. बीबी कटोच का कहना है कि दो को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जबकि दो का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन