फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अलोह में घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी

अलोह में घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी

Mon, 02 Apr 2018 10:31 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
अलोह में घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)।
पुलिस थाना अंब के तहत अलोह गांव में अज्ञात शातिरों ने एक घर के बाहर खड़े ट्रक को चोरी कर लिया है। पीड़ित ट्रक मालिक ने अंब थाने में ट्रक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक अलोह निवासी सिकंदर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह शनिवार रात करीब 9:00 बजे ऊना की तरफ से आया और ट्रक नंबर एचपी 53-7402 को उसने अपने आंगन के साथ बाहर खड़ा कर दिया।


अगले दिन रविवार सुबह करीब साढ़े 6:00 बजे उठा और देखा कि ट्रक वहां नहीं था। इस बारे में उसने अपने पड़ोसियों से पूछा तो पता चला कि उसने करीब साढ़े चार बजे ट्रक स्टार्ट होने की आवाज सुनी थी। उसने सोचा कि सिकंदर ने ही ट्रक स्टार्ट किया होगा। सिकंदर ने अपने ट्रक को काफी देर तक हर संभावित स्थानों पर ढूंढा लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed