फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी में कार से पकड़ी साढ़े नौ ग्राम चरस

चिंतपूर्णी में कार से पकड़ी साढ़े नौ ग्राम चरस

Mon, 25 Feb 2019 10:58 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में कार से पकड़ी साढ़े नौ ग्राम चरस
पुलिस थाना चिंतपूर्णी ने दिन-दहाड़े कार से साढ़े नौ ग्राम चरस पकड़ने में सफलता हासिल की - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। पुलिस थाना चिंतपूर्णी ने दिन-दहाड़े कार से साढ़े नौ ग्राम चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गाड़ी मालिक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पकड़ा आरोपी कई साल से चरस की सप्लाई कर रहा था। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी।

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चरस लेकर कार से जा रहा है। थाना प्रभारी जगवीर ठाकुर, एएसआई महेंद्र सिंह और टीम ने कार का पीछा किया। आरोपी अपने पीछे पुलिस की गाड़ी लगी देख कार को ज्यादा रफ्तार से भगाने लगा। एसएचओ जगवीर ठाकुर ने बड़ी ही होशियारी से व्यक्ति को धर दबोचा। तलाशी लेने पर इसके पास से साढ़े नौ ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी की पहचान संजीव चौहान पुत्र प्रेम चंद उम्र 38 साल निवासी हीरानगर अंब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। नशे का धंधा करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed