{"_id":"5c23b32bbdec2256be1ee193","slug":"101545843499-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक उल्लंघना पर 171 वाहनों के चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक उल्लंघना पर 171 वाहनों के चालान
विज्ञापन
challan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस ने गत दिवस सड़क हादसों व अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गश्त और नाकाबंदी कर शरारती तत्वों पर शिकंजा कस दिया।
इसी दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जिले में 171 वाहनों के चालान काटे गए। इनमें से 139 चालानों का मौके पर निपटारा करके 21 हजार 600 रुपये जुमाने के रूप में वसूल किए गए। इनमें 120 चालान बिना हेलमेट लगाये दोपहिया वाहन चलाने पर, तीन चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाये वाहन चलाने पर, 10 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, छह चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 12 चालान उतावलेपन और लापरवाही से वाहन चलाने पर, छह चालान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करने पर और 13 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं।
बिना कागजात के वाहन चलाने पर एक वाहन का चालान करके वाहन को कब्जा पुलिस में लिया गया है। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत दो व्यक्तियों के चालान किये गये हैं। इनसे कुल 200 रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए। पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत ही सार्वजनिक स्थान पर आम जनता के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने पर एक व्यक्ति का चालान किया गया हैै।
विज्ञापन