फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भटोली रोड पर दो लोगों में मारपीट

भटोली रोड पर दो लोगों में मारपीट

Tue, 25 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
भटोली रोड पर दो लोगों में मारपीट
fighting shimla

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर(ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भटोली में आपसी कहासुनी को लेकर दो लोगों में मारपीट हो गई। वारदात में दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाए। जिससे दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चरणजीत निवासी लुधियाणा व राम बहादुर काफी अरसे से भटोली रोड पर किराए के मकान में रह रहे हैं।


राम बहादुर मकान की ऊपरी मंजिल पर सिगरेट पीता और सुलगती हुई सिगरेट को नीचे फैंक देता था, जहां पर चरणजीत सिंह की कार पार्क होती थी। इसको लेकर दोनों में कई बार बहस भी हुई, लेकिन इसका कोई असर न हुआ। मंगलवार सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से हुई मुक्केबाजी में चरणजीत व राम बहादुर दोनों लहुलूहान हो गए। इसी बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार करवाया। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed