{"_id":"5b5755f04f1c1b49748b6af8","slug":"101532450288-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक यूनियन के प्रधान लक्खी पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक यूनियन के प्रधान लक्खी पर हमला
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। थाना हरोली के तहत ट्रक यूनियन टाहलीवाल में यूनियन के प्रधान लखवीर सिंह पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। इइससे यूनियन प्रधान को अंदरुनी चोटें लगी हैं।
वारदात के दौरान युवकों ने प्रधान को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने यूनियन के प्रधान की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ट्रक यूनियन के प्रधान लखवीर सिंह निवासी गोंदपुर जयचंद ने आरोप लगाया कि कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वह साथियों के साथ ट्रक यूनियन टाहलीवाल में बैठा था। ऊपर वाले कमरे में बिंदू और उसके दो साथी थे। नीचे उतरते समय तीनों ने बिना वजह मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में लखवीर सिंह के कपड़े फट गए और दाहिने घुटने में अंदरूनी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
प्रधान ने बताया कि मारपीट करने के साथ-साथ तीनों ने जान से मारने की धमकियां दी। लक्खी ने बताया कि इससे पहले भी तीनों ने तीन से चार बार मेरा रास्ता रोकने की कोशिश की। लखवीर सिंह ने मारपीट को लेकर तीनों के खिलाफ शिकायत दे दी है। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित का मेडिकल करवाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन