फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   crime

बेला बाथड़ी में 12 झुग्गी झोंपड़ियां जलकर राख

Thu, 21 Apr 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथड़ी में वीरवार को प्रवासी कामगारों की झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक आग भड़क गई। चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना में 12 झुग्गी-झोंपड़ियां जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। किसी के हताहत का समाचार नहीं है। घटना में करीब 70 लोग प्रभावित हुए हैं। दमकल विभाग ने 1.20 लाख रुपये नुकसान का अनुमान लगाया है। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेला बाथडी औद्योगिक क्षेत्र स्थित न्यासा मल्टी प्लास्ट के पास बनी झुग्गी झोंपड़ियों में पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पल में एक दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा कि इस आग को बुझाने में स्थानीय लोगों व न्यासा फैक्टरी के कर्मचारियों ने भी मदद की। न्यासा कंपनी ने आग बुझाने के लिए पानी भी उपलब्ध करवाया। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल के पास की करीब 30 झुग्गियों को खाली करवाया।
विज्ञापन

झुग्गियों में रहने वाले लोग ज्यादातर प्रवासी बिहार राज्य के रहने वाले हैं। क्षेत्र में मजदूरी और फैक्ट्रियों में काम करते हैं। ज्यादातर झुग्गियों में रहने वाले लोग बिहार राज्य से संबंधित हैं। हादसे के वक्त ज्यादातर लोग काम पर थे। उनको जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राख में से किताबें ढूंढते रहे बच्चे
आग लगने से राख हुए अपने आशियाने को देख कई लोग अपने आंसू रोक नहीं पाए। बच्चे भी आग बुझने के बाद राख में से अपनी किताबें ढूंढते नजर आए। कुछ लोग अपने जले हुए बर्तनों के पास रोते बिलखते देखे गए। इस दौरान तहसीलदार हरोली विपिन ठाकुर, कानूनगो सूरज प्रकाश, पटवारी सन्नी शर्मा ने मौके का जायजा लिया।

उधर, एसडीएम सदर डा. निधि पटेल ने बताया कि प्रभावितों को फिलहाल एक-एक हजार रुपये फौरी राहत दी गई है। अन्य राहत देने के लिए प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed