फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   crime

बाइक व कार की भिड़ंत, दो युवक घायल

Thu, 10 Feb 2022 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
crime
गगरेट (ऊना)। ऊना-गगरेट सड़क मार्ग पर ओयल गांव में वीरवार को एक मोटरसाइकिल व कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। यहां पर एक युवक के सिर पर गहरी चोट लगने के चलते उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को गुगलैहड़ गांव से संजीव कुमार एक प्रवासी मजदूर राकेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गगरेट की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ओयल गांव में विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसके चलते दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। संजीव कुमार से सिर पर गहरी चोट आई है। इन दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। गगरेट पुलिस थाना प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed