{"_id":"7c4d19da4eeab517e0bbd5b1916f1564","slug":"crime-hindi-news-1079","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में हाई अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में हाई अलर्ट जारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 24 Jan 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरवाई (ऊना)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट कर जारी कर दिया है।
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ने हर मेन प्वाइंट पर चौकसी बढ़ा दी है। यही नहीं, रात के समय लोकल पुलिस की ओर से चिंतपूर्णी में आने वाले वाहनों की चेकिंग को लेकर विशेष अभियान छेड़ रखा है।
मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। गौरतलब है कि पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को ओर कड़ा बनाने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो चुका है। 26 जनवरी की छुट्टी होने के कारण चिंतपूर्णी मंदिर में बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। इसके चलते मंदिर में प्रवेश करने से पहले रूटीन में श्रद्धालुओं की चैकिंग की जा रही है।
इसके अलावा हर होटल और सरायं का पुलिस की टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति किसी सराय या होटल में न रुका हो। इस संबंध में थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया ने बताया कि पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से चिंतपूर्णी में आने जाने वाले वाहनों की रूटीन चैकिंग की जा रही है। हर संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। अंब के डीएसपी जतिंदर चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के साथ लगती पंजाब की सीमाओं पर पुलिस चौकसी बढ़ाई गई है। गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में भी सुरक्षा का पहरा कड़ा कर दिया गया है।