फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cricket final will be held between Una and Mandi in Dharamshala

Una News: धर्मशाला में ऊना और मंडी के बीच होगा क्रिकेट का फाइनल

Tue, 14 Jan 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Jan 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
Cricket final will be held between Una and Mandi in Dharamshala
अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के टेस्ट सेमीफाइनल मुकाबले में ऊना ने शिमला को हराया
विज्ञापन

......मंडी ने बिलासपुर को 96 रन से हराकर फाइनल में किया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंडर-14 अंतर जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को सेमी फाइनल मुकाबला खेला गया। टेस्ट सेमीफाइनल का एक मुकाबला इंदिरा गांधी खेल मैदान में ऊना और शिमला के बीच खेला गया। दूसरा मुकाबला मंडी और बिलासपुर के बीच पेखूबेला मैदान में हुआ। तीसरे और अंतिम दिन खिलाड़ियों ने दमदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऊना ने शिमला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, पेखूबेला में मंडी ने बिलासपुर को 96 रन से हराया। अब धर्मशाला में ऊना और मंडी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

टेस्ट सेमीफाइनल मुकाबले में ऊना ने 86.1 ओवर में दस विकेट पर 227 रन बनाएं, जबकि शिमला की टीम 44 ओवर में 108 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। उधर, मंडी की टीम ने 71 ओवर में दस विकेट पर 213 रन बनाएं। सोमवार को दूसरी पारी के मुकाबले में मंडी ने 189 रन अर्जित किए। इसमें अरनव ठाकुर ने 85 और दक्ष ठाकुर ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में बिलासपुर की ओर से सुवंश द्विवेदी ने पांच, मयंक शर्मा ने तीन, अंश और प्रतीक ने एक-एक विकेट ली। बिलासपुर को 214 रन का टारगेट मिला। दूसरी पारी में बिलासपुर की टीम 117 रनों पर ही सिमट गई। बिलासपुर की ओर से मयंक शर्मा ने 48 और अंश ने 38 रन बनाएं। मंडी ने बिलासपुर को 96 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed