फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cowshed burnt one befallow died

पशुशाला में लगी आग, एक भैंस की मौत; दो झुलसी

Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
cowshed burnt one befallow died
उपमंडल के गांव अपर दबखेड़ा की है घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। उपमंडल के गांव अपर दबखेड़ा में मंगलवार को एक पशुशाला में आग लग गई। जिसकी चपेट में तीन भैंसें आ गईं। दो भैंसों को गांववासियों की मदद से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक भैंस की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, बाहर निकाली गई दोनों भैंसें भी बुरी तरह झुलस गई हैं। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक देखी जा सकती थीं। जानकारी देते हुए गांव के सरपंच विनोद शर्मा व पंच मदन लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे गांव के कमल देव ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी पशुशाला में भयानक आग लग गई है। इसके बाद मौके पर जाकर देखा और अग्निशामक दल को फोन मिलाने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद लोगों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग भयानक होने के कारण उनकी पशुशाला देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ गई। इस घटना में एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दो भैंसें झुलस गई हैं। आग से तूड़ी सहित कुछ अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। सरपंच ने प्रशासन से पीड़ित गरीब परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम केशव गोयल और पटवारी ने भी मौके के जायजा लिया और एक रिपोर्ट बना डीसी रूपनगर को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed