फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cow sanctuary to be built in Naganoli with Rs 4.50 crores

Una News: नगनोली में 4.50 करोड़ से बनेगा गोवंश अभ्यारण्य

Thu, 20 Feb 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 20 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cow sanctuary to be built in Naganoli with Rs 4.50 crores
नगनोली में प्रस्तावित गौवंश अभ्यारण्य के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण करते उपायुक्त जतिन ।स्रोत व - फोटो : 1
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को ग्राम पंचायत नगनोली का दौरा कर प्रस्तावित गोवंश अभ्यारण्य के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। नगनोली के लबाना माजरा में 397 कनाल भूमि चिन्हित की गई है, जहां लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से गोवंश अभ्यारण्य का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के पहले चरण के लिए सरकार से 2.75 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।
विज्ञापन

जतिन लाल ने बताया कि गोवंश अभ्यारण्य के पूर्ण निर्माण के बाद इसमें 500 गोवंश के रहने की व्यवस्था होगी। यहां 6 शेड बनाए जाएंगे, जिनमें से 5 शेड गोवंश के लिए तथा एक शेड चारे के लिए होगा। इसके अतिरिक्त, फार्मासिस्ट रेजिडेंस के निर्माण के साथ अन्य सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे अभ्यारण्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि गोवंश अभ्यारण्य के निर्माण के लिए भूमि को पशुपालन विभाग के नाम हस्तांतरित किया जा चुका है तथा वन विभाग से आवश्यक स्वीकृतियां भी प्राप्त की जा चुकी हैं। वर्तमान में सीमांकन का कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने अधिकारियों को इसे 20 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमांकन कार्य पूर्ण होते ही एचपीएसआईडीसी के माध्यम से तारबंदी का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, ग्राम पंचायत नगनोली के प्रधान मेहताब ठाकुर, एचपीएसआईडीसी के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कतना, पशुपालन विभाग की डॉ. स्मृति, वन विभाग से अशोक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed