{"_id":"66748a7971a7df532a073244","slug":"covid-nursing-staff-demands-cm-to-extend-contract-una-news-c-93-1-una1001-126748-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कोविड नर्सिंग स्टाफ ने अनुबंध बढ़ाने की सीएम से की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कोविड नर्सिंग स्टाफ ने अनुबंध बढ़ाने की सीएम से की मांग
Fri, 21 Jun 2024 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
कोविड नर्सिंग स्टॉफ अपने अनुबंध अवधि को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री से गुहार लगाते हु
बोले- अनुबंध न बढ़े तो किसी पॉलिसी के तहत विभाग में किया जाए मर्ज
ऊना। कोरोना काल के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात किए गए कोविड नर्सिंग स्टाफ ने मांगों के समर्थन में वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व उद्योग मंत्री हर्ष बर्धन चौहान से पेखुबेला में भेंट की है।
नर्सिंग स्टॉफ ने उनका अनुबंध कार्यकाल आगे न बढ़ाए जाने की समस्या बताई। साथ ही परेशान कोविड नर्सिंग स्टाफ ने अनुबंध को बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन देते हुए कोविड नर्सिंग स्टाफ ऋतु सैनी ने बताया कि कोविड कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुबंध के आधार पर 18 कोविड नर्सिंग स्टाफ की तैनाती क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में की गई। सितंबर 2023 में सभी का अनुबंध खत्म हो गया। ऐसे में अनुबंध का नवीनीकरण करने की बात कही गई थी, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने भी जल्द बढ़ाने की बात कही, लेकिन आठ माह बीत जाने के बाद भी अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया गया। अब कोविड नर्सिंग स्टाफ को मानदेय न मिलने के चलते नौकरी छोड़ दी, लेकिन अभी भी कई नर्सिंग स्टाफ पूरी ईमानदारी के साथ क्षेत्रीय अस्पताल में अनुबंध बढ़ने की आस में काम कर रहे हैं। ऋतु सैनी ने बताया कि आठ माह बीत चुके हैं, वेतन न मिलने के चलते घर परिवार का गुजारा भी मुश्किलों भरा हो गया है। उन्होंने मांग उठाई कि अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता तो किसी पॉलिसी के तहत विभाग में उन्हें मर्ज किया जाए। इस अवसर पर सोनिया व इशु राणा आदि नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा। संवाद