{"_id":"60abe6588ebc3ebb26520025","slug":"covid-flying-squad-incharge-inspection-checkpoints-at-midnight-una-news-sml371377387","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी ने आधी रात को जांची निरीक्षण चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी ने आधी रात को जांची निरीक्षण चौकियां
विज्ञापन
ऊना। जिला प्रशासन की ओर से गठित कोविड-19 फ्लाइंग स्क्वायड ने रविवार आधी रात्रि को प्रदेश के प्रवेश बैरियर मैहतपुर, अंजोली और सैजोवाल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बैरियर पर कार्यप्रणाली समेत अन्य चीजों को लेकर जांच-पड़ताल की।
कोविड-19 फ्लाइंग स्क्वायड के प्रभारी और प्रांरभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने बताया कि उन्होंने जांच में पाया कि इन निरीक्षण चौकियों पर अन्य राज्यों से आने वाली गाड़ियों, वाहनों और अन्य लोगों के पास सहित अन्य दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। साथ ही मौके पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इसमें चौकियों पर अधिकतर शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। देवेंद्र चंदेल ने आधी रात को कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने कर्मचारियों का कुशलक्षेम पूछा।
उन्हाेंने बताया कि जिला प्रशासन हमेशा उनके साथ है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर शीघ्र अवगत करवाएं। इससे दिन-रात बॉर्डर पर काम कर रहे कर्मचारियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर का बार-बार प्रयोग करते हुए कोविड वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिला ऊना प्रदेश का प्रवेश द्वार है और बाहरी राज्यों से प्रदेश में प्रवेश करने के लिए 11 जगह निरीक्षण चौकियां बनाई गई है।