{"_id":"577128514f1c1b5f1879afe4","slug":"couple-injured-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-कार में टक्कर, दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-कार में टक्कर, दंपति घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंगाणा के धुंधला में ट्रक और कार की टक्कर में दंपति बुरी तरह घायल हो गया। घायलों को नाजुक हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बलराम (40) निवासी फरीदाबाद अपनी पत्नी सविता के साथ सोमवार सुबह कार से ऊना की ओर आ रहे थे कि इसी दौरान धुंधला के पास सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे मेें कार सवार दंपति बुरी तरह जख्मी हो गया। घायलों को 108 की मदद से बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन