फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Couple attacked with knife in Basant Bihar, accused absconding

Una News: बसंत बिहार में दंपती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

Wed, 21 Feb 2024 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 21 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Couple attacked with knife in Basant Bihar, accused absconding
थाना सदर के तहत बसंत विहार की धर्माणी काॅलोनी में सोमवार देर रात एक दंपती को चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। दंपति का कसूर बस इतना था कि वे अपने पड़ोसी के घर हो रहे लड़ाई-झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी ने तैश में आकर दंपती पर चाकू से वार कर दिए और बाइक पर फरार हो गया। पड़ोसियों ने घायलावस्था में पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीमा देवी निवासी गांव सेऊ तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में अस्थाई तौर पर वसंत विहार धर्माणी काॅलोनी ऊना में एक किराये के घर में रहती है। सोमवार देर रात उसके पड़ोसी के घर से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। इस पर वह घर से बाहर निकली और अपने साथ वाले घर से रेनु वाला व उसके पति दीपक डोगरा को भी फोन कर बुला लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि वे तीनों अपनी पड़ोसन आशी के घर पहुंचे। वहां आशी रो रही थी और उसका बेटा इशारे कर बता रहा था कि कोई व्यक्ति उन्हें मार देगा। जब रेनु बाला ने कहा कि आप क्यों लड़ रहे हैं, तो लड़ाई झगड़ा कर रहे आरोपी व्यक्ति ने रेनु को गंदी गालियां देना शुरू कर दी। इस पर रेनु ने कहा कि हम पुलिस को बुला रहे हैं। इतना सुनते ही आरोपी तैश में आ गया और उसने पहले रेनु के पति दीपक डोगरा पर चाकू से वार किया। जब रेनु पति को बचाने लगी तो आरोपी ने उसके सिर पर भी चाकू से वार कर दिया। इस दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी वहां से बाइक पर भाग निकला। इसके बाद स्थानीय लोग घायल पति-पत्नी को अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच जारी है, आरोपी जल्द होगा काबू : संजीव भाटिया
इस संबंधी अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी भी बसंत विहार में किराये के मकान में रहता था और पठानकोट का मूल निवासी बताया गया है। हालांकि आसपास के लोगों को आरोपी के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। वह किस मकसद से पड़ोसी के घर में घुसा और किन कारणों से लड़ाई-झगड़ा कर रहा था, इसकी पड़ताल जारी है। जल्द आरोपी को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed