फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Councilors demonstrated outside the water supply department office in Nangal

Una News: नंगल में जल आपूर्ति विभाग कार्यालय के बाहर पार्षदों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 May 2024 03:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 22 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Councilors demonstrated outside the water supply department office in Nangal
नंगल(ऊना)। नंगल नगर काउंसिल के विभिन्न वार्डों में पीने के पानी और सीवरेज की समस्या को लेकर कांग्रेसी पार्षदों की ओर से एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में विभाग के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान कांग्रेसी पार्षदों के धरने-प्रदर्शन की भनक लगते ही जल आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौके से नदारद रहे। इस दौरान पूरे कार्यालय में मात्र एक सेवादार ही मौजूद रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते पार्षद एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि वार्ड एक, तीन, चार, पांच, 11 और 13 में रहने वाले लोग पीने के पानी और सीवरेज की चरमराई व्यवस्था से बीते लंबे समय से परेशान हैं। नंगल नगर काउंसिल द्वारा जल आपूर्ति और सीवरेज विभाग के पैसे जमा करवाने के बावजूद विभाग द्वारा काम शुरू नहीं किया गया। इससे परेशान होकर विभिन्न वार्डों के लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड तीन में 70 से 80 लाख रुपये, वार्ड एक में पांच करोड़ के फंड जमा करवाए जा चुके हैं। इसके अलावा वार्ड-11 में सीवरेज की पाइपलाइन दबाई जा चुकी है, लेकिन घटिया सामान का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि नंगलनिवासियों को मरने के लिए तो नहरें हैं, लेकिन पीने के लिए पानी नहीं है।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का जल्द हल न हुआ तो उन्हें विभाग के दफ्तर का घेराव करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर महिला पार्षद मनजीत कौर मट्टू, वीना ऐरी, इंदूबाला, सरोज, सुरेंद्र पम्मा, तरसेम लाल मट्टू, अनिता शर्मा, दीपक नंदा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान जब जल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के कार्यालय में संपर्क किया गया तो संबंधित कार्यालय में ताला लटका रहा। इस दौरान पूरे कार्यालय में एक सेवादार संजीव कुमार ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी खरड़ में चल रहे काम का जायजा लेने गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed