{"_id":"6820b2350b55ff9e1909170f","slug":"council-will-honor-the-family-of-martyr-subedar-major-pawan-kumar-una-news-c-93-1-una1002-153528-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बलिदानी सूबेदार मेजर पवन कुमार के परिवार को सम्मानित करेगी परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बलिदानी सूबेदार मेजर पवन कुमार के परिवार को सम्मानित करेगी परिषद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को ऊना में परिषद मुख्यालय में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने की। बैठक में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की नृशंस हत्या के कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। वहीं, भारत सरकार की ओर से पहलगाम की घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने के लिए चलाए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर का पुरजोर समर्थन करते हुए भारतीय सेना की प्रशंसा की। हिमोत्कर्ष परिषद ने ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान हुए भारतीय सैनिकों व सशस्त्र बलों के जवानों को भी नमन किया। निर्णय लिया गया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पुंछ में बलिदान हुए हिमाचल प्रदेश के शाहपुर निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार को अमर शहीद कै. अमोल कालिया स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मता शौर्य पुरस्कार (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार परिषद के 54वें वार्षिक समारोह में उनके परिजनों को दिया जाएगा। बैठक में परिषद ने 2025-26 वर्ष के हिमोत्कर्ष अमोदिनी बेसहारा विधवा महिला सहायता प्रकल्प के तहत 67 महिलाओं के चयन को भी स्वीकृति प्रदान की। इन 67 महिलाओं को एक वर्ष के लिए परिषद की ओर से हर माह 750 रुपये का राशन प्रदान किया जाएगा। इस प्रकल्प के तहत 25 मई 2025 को सुबह साढ़े 10 बजे सुविधा पैलेस ऊना में कार्यक्रम में चयनित 67 महिलाओं को तीन माह के राशन के रूप में 1,50,750 रुपये की मदद प्रदान की जाएगी। संत बाबा बाल इस कार्यक्रम में सभी को अपना आशीर्वाद देंगे।