फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   corona vaccination camp in una

कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए हुआ ड्राई रन

Mon, 11 Jan 2021 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination camp in una
गगरेट में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन करते स्वास्थ्य विभाग के कमर्चारी । - फोटो : Una
कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए हुआ ड्राई रन
विज्ञापन

अंब (ऊना)। कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ड्राई रन का आयोजन किया गया। विभाग की तरफ से अंब ब्लॉक के तहत नौ सेंटर में इस अभियान के तहत ड्राई रन किया गया। इस मौके पर अंबेडकर भवन अंब में सीएमओ ऊना रमन कुमार शर्मा, ब्लॉक टास्क फोर्स अंब के चेयरमैन एसडीएम अंब मनीष यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। ड्राई रन के दौरान वैक्सीन को ऊना से अंब तक लाये जाने और अब से वैक्सीनेशन सेंटर तक ले जाए जाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। जिसमें वेक्सीनेशन के लिए गठित पांच सदस्यों की टीम ने अपनी भूमिका निभाई। बीएमओ डॉ राजीव गर्ग ने बताया कि ब्लॉक के सिविल अस्पताल अंब, सीएचसी चिंतपूर्णी और धुसाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मशाला महानता, लोहार, शिवपुर, चकसराय, अखरोट ओर चुरुरू मियां ड्राई रन किया गया। बीएमओ ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए सबसे पहले हेल्थ वर्कर को लिया जाएगा। जिनका डाटा वेब पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिनका डाटा संबंधित वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद पचास साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए वैक्सीन लगवाने वाले को अपना कोई पहचान पत्र लाना होगा। वैक्सीन उन लोगों को ही लगेगी, जिनका रजिस्ट्रेशन हुआ होगा। उनके मोबाइल एप पर डाटा वेरिफाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed