फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Core team constituted to prevent illegal dumping during construction of roads and highways

Una News: सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के दौरान अवैध डंपिंग को रोकने के लिए कोर टीम का गठन

Mon, 07 Aug 2023 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Core team constituted to prevent illegal dumping during construction of roads and highways
ऊना। सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के दौरान अवैध डंपिंग को रोकने और जागरूकता अभियान चलाने के लिए कोर टीम का गठन किया गया है। कोर टीम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल शक्ति विभाग, पुलिस विभाग, स्थानीय प्रशासन, पंचायती राज संस्थान और अन्य स्थानीय निकाय शामिल हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने अवैध डंपिंग को रोकने हेतु गठित टीम के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य निर्माण कंपनियों, श्रमिकों, रेगुलेटरी अथॉरिटी और स्थानीय समुदायों के बीच अवैध डंपिंग के प्रतिकूल प्रभावों और अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क के निर्माण के दौरान अवैध डंपिंग निर्माण कंपनियों और ठेकेदारों की ओर से अवैध रूप से मलबा डंपिंग करने से भूमि प्रदूषण, जलाशयों, ईको-सिस्टम सहित स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा श्रमिकों और आस-पास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि नियामक प्राधिकरण अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए समय-समय पर निर्माण स्थलों की निगरानी और निरीक्षण करेंगे ताकि अवैध डंपिंग पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के दौरान अवैध डंपिंग के मामलों की जानकारी जिला प्रशासन को दूरभाष नंबर 01975-225045, 225046 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर दी जा सकती है।

इस अवसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ऊना अनीता शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह, ईओ मैहतपुर वर्षा चौधरी, जेई हिमाचल प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड गुरमीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed