फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Controversy over Peer-Nigah Temple intensifies; villagers raise their voices in protest at MC Park.

Una News: पीरनिगाह मंदिर का विवाद गरमाया, एमसी पार्क में गरजे ग्रामीण

Sat, 22 Aug 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Controversy over Peer-Nigah Temple intensifies; villagers raise their voices in protest at MC Park.
पीरनिगाह मंदिर के संचालन अधिकार को लेकर ग्राम पंचायत बसोली और जिला प्रशासन के बीच चल रहा विवाद
ऊना। पीरनिगाह मंदिर के संचालन अधिकार को लेकर ग्राम पंचायत बसोली और जिला प्रशासन के बीच चल रहा विवाद अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। डीसी कार्यालय परिसर में धारा-163 लागू किए जाने के बाद शनिवार को बसोली पंचायत के ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए म्यूनिसिपल पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। पंचायत प्रधान सतनाम सिंह, उपप्रधान नरेंद्र पाल धीमान और जिला परिषद सदस्य अनु ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण पार्क में जुटे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीसी कार्यालय परिसर में हुए हंगामे और ग्रामीण महिलाओं की ओर से उपायुक्त का घेराव किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार को कार्यालय परिसर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू कर दी थी। इसके तहत डीसी कार्यालय परिसर में एक साथ तीन से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। प्रशासन के इस फैसले के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन का स्थान बदलते हुए डीसी कार्यालय से करीब 100 मीटर दूर स्थित म्यूनिसिपल पार्क को धरना स्थल बना लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन कार्यालय परिसर में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा सकता है लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग उठाने से उन्हें नहीं रोक सकता। ग्रामीण दलीप कौर, नरेश कुमारी और गुरदेव सिंह ने कहा कि वे पिछले करीब तीन माह से मंदिर के संचालन अधिकार को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रख रहे। ग्रामीणों ने धारा 163 लागू किए जाने पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि प्रशासन इस कार्रवाई के माध्यम से उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि पीरनिगाह मंदिर का संचालन अधिकार ग्राम पंचायत बसोली को वापस सौंपे जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि पीरनिगाह मंदिर का संचालन लंबे समय से ग्राम पंचायत के माध्यम से होता रहा है। पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद नई पंचायत भी कार्यभार संभाल चुकी है। ऐसे में मंदिर का संचालन अधिकार पंचायत को वापस न सौंपना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि पंचायत और ग्रामीण लगातार प्रशासन से इस मामले में निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed