{"_id":"6a89e1c4ffe9b4c54507969c","slug":"contribute-to-the-campaign-to-make-himachal-drug-free-sachin-una-news-c-93-1-una1002-203202-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल को नशामुक्त बनाने की मुहिम में दें योगदान : सचिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल को नशामुक्त बनाने की मुहिम में दें योगदान : सचिन
Sat, 22 Aug 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में रावमापा डंगोली के बच्चे मुख्यातिथि एसपी ऊ
ऊना। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगोली में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विद्यार्थियों को हिमाचल को नशामुक्त बनाने की मुहिम में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर भी कोई नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। विद्यार्थी जीवन में बच्चे अपना ध्यान पढ़ाई पर फोकस करके अपने लक्ष्य को साधने के लिए कड़ी मेहनत करें। सोशल मीडिया पर समय की बर्बादी न करें। समाज में अगर कोई भी गैर कानूनी गतिविधि हो रही है। तो उसकी जानकारी अवश्य उजागर करें। यातायात नियमों का वाहन चलाते समय अवश्य पालन करें और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन ड्राइवर ना करें। साइबर क्राइम के बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए अपने किसी भी प्रकार की निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। रातोंरात अमीर बनने के चक्कर में पैसों का निवेश ऐसी जगह न करें, जहां पर खुद ठगी का शिकार हो जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर के टिप्स भी दिए। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सत्यपाल शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के मनोबल में वृद्धि होती है और उन्हें विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त होती है। उन्होंने बच्चों से इस तरह के कार्यक्रमों से जागरूक होकर समाज को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
सवाल:
सातवीं कक्षा की छात्रा सिरत ने पूछा कि पुलिस ऑफिसर बनने के लिए किसी तरह के विषयों की पढ़ाई करनी चाहिए।
जवाब: यूपीएससी की परीक्षा के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। उसी के आधार पर ही आगे परीक्षा की तैयारी अपने पसंदीदा विषय में करें।
सवाल: आठवीं कक्षा की छात्रा कनिका ने पूछा कि पढ़ाई के दौरान टाइम मैनेजमेंट किसी तरह से करें ताकि लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
जवाब : 24 घंटे में अपने कामकाज से लेकर पढ़ाई के लिए इस तरह से समय का प्रबंधन करें ताकि आप पढ़ाई भी करे सकें और खेलकूद समेत अन्य काम को भी समय दे सकें।
सवाल: 11वीं कक्षा के छात्र आदित्य ने सवाल किया कि आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। फिर भी लोग जागरूक और पढ़े लिखे होने के बावजूद इसका शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
जवाब : पैसा डबल कमाने और राताेंरात अमीर बनने के चक्कर में लोग इस तरह के झांसे आ रहे है और अनजाने लिंक पर क्लिक करके साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि जागरूक बनें और किसी अनजान संदेश या फिर लिंक पर क्लिक न करें।
सवाल: 12वीं कक्षा की छात्रा वंशिका ने पूछा समाज में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। रोकथाम की दिशा में क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
जवाब : अगर समाज में किसी भी महिला के साथ किसी भी तरह के उत्पीड़न की घटना हो रही है ताकि पुलिस को सूचित करे। पुलिस घरद्वार महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में तत्पर है।