फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Consumers are facing problems in booking gas cylinders.

Una News: गैस सिलिंडर की बुकिंग करवाने में उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी

Sat, 14 Mar 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 14 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Consumers are facing problems in booking gas cylinders.
भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गैस कंपनियों के टोल फ्री बुकिंग नंबर पर न तो कॉल लग रही और न ही ओटीपी प्राप्त हो रहा। इससे उपभोक्ता अपने खाली सिलिंडर की बुकिंग नहीं करवा पा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही।
कुछ लोगों को कई प्रयासों के बाद ही सफलता मिल रही है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि जब सिलिंडर की बुकिंग ही नहीं होगी तो गैस की कमी कैसे नहीं होगी। गैस कंपनियों की इस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे कि आखिर बुकिंग की सही अवधि क्या है। कुछ जगह पर पहली बुकिंग की तारीख से 25 दिन बाद बुकिंग की बात कही जा रही है तो कहीं डिलीवरी के 25 दिन बाद बुकिंग होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

इस स्थिति को लेकर भी उपभोक्ताओं में भ्रम बना हुआ है। लोगों ने गैस कंपनियों और संबंधित विभाग से मांग उठाई कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को रसोई गैस की बुकिंग में आ रही परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफएससी ऊना राजीव कुमार ने कहा कि साइट नहीं चलने के कारण यह समस्या आ रही है। गैस उपभोक्ता सीधे गैस एजेंसी में जाकर भी सिलिंडर भरने की समय अवधि के दौरान अपना सिलिंडर बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed