{"_id":"67d6c053abb06ad65c03e7d2","slug":"construction-work-of-the-road-from-sohari-to-bhindla-is-being-done-using-ctb-technology-una-news-c-93-1-una1002-148673-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सोहारी से भिंडला तक सड़क का सीटीबी तकनीक से हो रहा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सोहारी से भिंडला तक सड़क का सीटीबी तकनीक से हो रहा निर्माण कार्य
विज्ञापन
11 किलोमीटर सड़क के लिए लगभग 13 करोड़ की राशि होगी खर्च
चुरूडू से धुसाड़ा सड़क का कार्य भी लगभग संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। लोक निर्माण विभाग जोल में पहली बार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भलौण आईटीआई से वाया सोहारी से भिंडला सड़क सीमेंट ट्रीटेड बेस (सीटीबी) तकनीक से बनाई जा रही है। करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। ग्रामीण सड़क विकास अधिकरण का दावा है कि यह तकनीक पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में सीटीबी तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इसके निर्माण में तारकोल का प्रयोग नहीं होता है। साथ ही पुरानी सड़क की मिट्टी समेत अन्य चीजों का दोबारा इस्तेमाल किया जाता है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 11 किलोमीटर सड़क के लिए लगभग 13 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। इससे सड़कों की गुणवत्ता बेहतर होगी। वहीं, पर्यावरण को बचाने में भी सीटीबी तकनीक कारगर है।
लोक निर्माण विभाग जोल के एसडीओ भानु ओहरी ने बताया कि भलौण आईटीआई से वाया सोहारी से भिंडला सड़क का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए लगभग 13 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। दूसरी सड़क नेशनल हाईवे चुरूडू से धुसाडा का टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस तकनीक से बनने वाली सड़क कम से कम 5 साल तक नहीं टूटेगी। वहीं, नेशनल हाईवे के कनिष्ठ अभियंता रशपाल की देखरेख में चुरूडू से धुसाड़ा नेशनल हाईवे को चकाचक करने का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है।