फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Construction work of Raunkhar Puli will start soon

Una News: रौनखर पुली का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

Sat, 01 Feb 2025 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Raunkhar Puli will start soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की खरयालता और डीहर पंचायत को जोड़ने वाली रौनखर पुली का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को पुली के समीप डाइवर्जन के कार्य को शुरू किया गया। पिछले माह लोक निर्माण विभाग की ओर से बड़े वाहनों के आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। वहीं, पुली पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से सबसे ज्यादा मुश्किल का सामना स्कूली छात्रों को करना पड़ रहा था। इसके अलावा लोगों को घर निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए सामग्री लाने में दिक्कत आ रही थी। शनिवार को उस स्थान पर पुली निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले स्थानीय पंचायत के उपप्रधान अशोक शर्मा और कार्य निमार्ण करने वाले अधिकारियों ने साथ लगती मलकीयत भूमि के मालिक किशन देव शर्मा से संपर्क किया। किशन देव शर्मा ने उसी समय अपनी मलकीयत भूमि में डायवर्जन कार्य का निर्माण शुरू करने को कहा। इस मौके पर विभाग और उक्त व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed