{"_id":"676a9df8554e631ba601074a","slug":"congresss-demonstration-against-union-minister-amit-shah-una-news-c-93-1-una1002-141799-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी केंद्रीय मंत्री के खिलाफ एमसी पार्क ऊना में नारेबाजी करते।
बाबा साहिब अमर रहे, अमित शाह मुर्दाबाद के नारों से गूंजा एमसी पार्क
एमसी पार्क से मिनी सचिवालय तक निकाली रोष रैली, डीसी के माध्यम से राट्रपति को भेजा ज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई, बोले- देश की जनता से मांगे माफी अन्यथा सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बाबा साहिब अमर रहे, बाबा साहिब के सम्मान में कांग्रेस है मैदान में... अमित शाह मुर्दाबाद के नारों से ऊना शहर का एमसी पार्क गूंज उठा। समय था मंगलवार दोपहर पौने 12 बजे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहिब डाॅ. भीम राव आंबेडकर के खिलाफ केंद्रीय मंत्री अमित शाह की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर रोष रैली निकली और मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमसी चौक ऊना से लेकर मिनी सचिवालय तक नारेबाजी करते हुए रोष रैली निकाली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला प्रधान राणा रणजीत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीसी ऊना जतिन लाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा और केंद्रीय मंत्री से इस्तीफा के साथ ही देश की जनता से माफी मांगने का आग्रह किया। कहा कि अगर जल्द ही इस्तीफा नहीं दिया तो कांग्रेस इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन करेगी। सड़कों पर उतरेगी और चक्का जाम करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देशराज गौतम, वरिंदर धर्माणी, गणेश दत्त भरवाल, राजेश पाराशर, सुरिंदर कंवर, रविंदर सहोर, संदीप अग्निहोत्री, जसपाल जस्सा, रविकांत बस्सी, महताब ठाकुर, जोधविंदर जोधा, अशोक कालिया, कप्तान शक्ति सिंह, केवल कृष्ण, रामप्रसाद, प्रमोद कुमार, नीरज कतनोरिया, गोल्डी सैनी, शुभम जोशी, तरसेम सहोता, नरेंद्र हीर, अशोक कालिया, नीरज कतनोरिया, जतिंदर धुग्गा, गुरपाल कलसी, हऱदयाल सिंह, बबू, अरुण राणा, हैप्पी, अजय कुमार, अनु फौजी, मनिंदर सिंह, अतुल कुमार सिद्धू, कृष्णव शर्मा, लेख राज भर्ती, अंकुश राणा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद