फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress's allegations against the Election Commission are baseless: Sumeet

चुनाव आयोग पर कांग्रेस के आरोप निराधार : सुमीत

Mon, 28 Sep 2026 11:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Sep 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
Congress's allegations against the Election Commission are baseless: Sumeet
ऊना। भाजपा के प्रदेश सचिव एवं शिमला के प्रभारी सुमीत शर्मा ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस की यह आदत बन चुकी है कि जब वह चुनाव हारती है तो आयोग पर सवाल खड़े करती है। जब जीतती है तो पूरी तरह खामोश हो जाती है। कुछ दिन से कांग्रेस एसआईआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया) को लेकर बेवजह हंगामा खड़ा कर रही है। चुनाव आयोग नियमों के तहत अपात्रों और घुसपैठियों के नाम हटाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लेकर एक राय नहीं है, फिर भी वे पद पर बने हुए हैं। चुनाव आयोग में सामूहिक चर्चा के बाद ही निर्णय लिए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed