फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress state government is completely anti-people: Bindal

कांग्रेस की प्रदेश सरकार पूरी तरह एंटी-पीपल : बिंदल

Fri, 23 Jan 2026 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Congress state government is completely anti-people: Bindal
लोकल
विज्ञापन

साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने आम जनता पर महंगाई का डाला बोझ
बैठक में संगठनात्मक 16 जिलों से अध्यक्ष और समस्त सदस्य रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की बैठक पार्टी कार्यालय ऊना में शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश सहप्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप और स्थानीय विधायक सतपाल सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के 16 जिलों के अध्यक्ष और सभी सदस्य शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस की प्रदेश सरकार पूरी तरह से एंटी-पीपल बन चुकी है। आरोप लगाया कि सरकार की ओर से लिए जा रहे सभी निर्णय आम जनता के हितों के खिलाफ हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने लगातार महंगाई बढ़ाई और जन-जीवन कठिन किया। सरकार ने रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाई, डीजल पर वैट बढ़ाया, एचआरटीसी बस किराये कई गुना बढ़ाए और यात्रियों को मिलने वाली छूट समाप्त कर दी। इसके अलावा डिपुओं में राशन की उपलब्धता घटाई और जो राशन उपलब्ध है, उसे महंगा किया। बिजली दरों में भारी वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला गया। डॉ. बिंदल ने कहा कि अब सरकार ने बीपीएल श्रेणी पर भी हमला किया है। नई नोटिफिकेशन के तहत पंचायतों और जनरल हाउस की बैठकें आयोजित किए बिना बीपीएल सूची में भारी कटौती की गई। भाजपा की ओर से इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बीपीएल सूची समाप्त नहीं हुई है और चयन प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। लेकिन, हाल में हुई ग्राम सभाओं में लागू नियमों के कारण करीब 90% लोग बीपीएल श्रेणी से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed