फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress played an important role in strengthening the country's democracy: Kalia

कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई : कालिया

Sun, 28 Dec 2025 06:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Congress played an important role in strengthening the country's democracy: Kalia
गगरेट कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट कांग्रेस कमेटी ने पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को मनाया। कार्यक्रम का आयोजन विधायक राकेश कालिया तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंद्र कुमार की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों, विचारधारा और देश के विकास में उसके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। विधायक राकेश कालिया ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी की लड़ाई से लेकर देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। कांग्रेस हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज बनी है और आगे भी जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करती रहेगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंद्र कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस हमें पार्टी की विचारधारा पर चलने और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर देता है। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed