फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress is misleading the public regarding VBji Ramji Yojana: Satti

कांग्रेस वीबी जी रामजी योजना को लेकर जनता को कर रही भ्रमित : सत्ती

Sat, 10 Jan 2026 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Congress is misleading the public regarding VBji Ramji Yojana: Satti
बोले केंद्र सरकार अधिनियम को समाप्त नहीं बल्कि और अधिक बना रही प्रभावी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा अधिनियम में संशोधन कर लागू किए जा रहे विकसित भारत जी रामजी एक्ट को लेकर देशभर में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जहां विपक्षी दल इस अधिनियम को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी इसे ग्रामीण विकास और रोजगार के क्षेत्र में एक बड़ा सुधार बता रही है। शनिवार को जिला मुख्यालय ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस योजना को लेकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार इस अधिनियम को समाप्त नहीं बल्कि और अधिक प्रभावी बना रही है। दावा किया कि नए संशोधन के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, पारदर्शिता आएगी और विकास कार्यों का दायरा पहले से कहीं अधिक व्यापक होगा। सत्ती ने कहा कि विकसित भारत जी रामजी योजना मनरेगा से भी कहीं अधिक सशक्त और जनहितकारी साबित होगी। स्पष्ट किया कि इस अधिनियम के तहत पहले जहां लोगों को 100 दिन का रोजगार मिलता था, अब उसे बढ़ाकर 125 दिन किया जा रहा है। मनरेगा में समय-समय पर कई खामियां सामने आईं, जिनके कारण भ्रष्टाचार के मामले भी उजागर हुए। इन्हीं कमियों को दूर करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने इस अधिनियम में आवश्यक संशोधन किए हैं, ताकि योजना को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके। नए एक्ट के तहत ऐसे कई विकास कार्यों को भी शामिल किया जा रहा है, जो पहले मनरेगा के अंतर्गत नहीं आते थे। आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए इस संशोधन का विरोध कर रही है और जनता में यह भ्रम फैला रही है कि सरकार मनरेगा को खत्म कर रही है, जबकि सच्चाई इसके ठीक विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed