फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress government did not give any financial benefit to pensioners: Satti

कांग्रेस सरकार ने पेंशनरों को नहीं दिया कोई वित्तीय लाभ : सत्ती

Mon, 13 May 2024 02:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 13 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Congress government did not give any financial benefit to pensioners: Satti
ऊना में सदर विधायक सतपाल सत्ती पूर्व कर्मचारी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के साथ बैठक करते हुए।संवाद
ऊना। भाजपा पूर्व कर्मचारी एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ट का जिला स्तरीय सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य रूप से ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती और घनश्याम शर्मा, पूर्व उपाधक्ष कर्मचारी एवं पेंशनर कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश तथा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश के संयोजक प्रोफेसर रविंद्र ठाकुर भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इसमें जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल और जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया ने भी भाग लिया। इस सम्मेलन में पेंशनर की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा हुई और वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों को कोई भी वित्तीय लाभ न देने पर रोष प्रकट किया गया। इस सम्मेलन में मुख्यातिथि सतपाल सत्ती द्वारा वरिष्ठ पेंशनर को सम्मानित किया गया तथा सम्मेलन में सभी वक्ताओं द्वारा पेंशनर की मांगों का पुरजोर समर्थन किया गया। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर पहली जून 2024 को वोट की ताकत से भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाएंगे। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर सतीश शर्मा, कर्मचारी प्रकोष्ट के संयोजक अजय पराशर, सुरेश चंद्र वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता, मोहिंद्र लाल शर्मा, लाला शिव कुमार, शांति स्वरूप, लक्ष्मी जरियाल, आरडी अग्निहोत्री व विजय लमलेहड़ा उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed