फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress councillors angry over delay in posting of roster list

Una News: रोस्टर लिस्ट देरी से लगाने पर गुस्से में कांग्रेसी पार्षद

Sat, 27 Dec 2025 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Congress councillors angry over delay in posting of roster list
नगर काउंसिल के चेयरमैन ने संजय साहनी ने धक्केशाही का लगाया आरोप
विज्ञापन

वार्डबंदी का पत्र 22 दिसंबर को जारी हुआ, नोटिस बोर्ड पर 26 को चिपकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल नगर काउंसिल में नई वार्डबंदी की लिस्ट जारी होते ही सत्ता पक्ष यानी कांग्रेस पार्षदों में रोष है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने नगर काउंसिल कार्यालय में चेयरमैन संजय साहनी के नेतृत्व में प्रेसवार्ता की। उन्होंने शिक्षा मंत्री और काउंसिल के कुछ अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धक्केशाही कर रहे हैं। साहनी ने बताया कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाएगा और इसे पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा केपी सिंह के ध्यान में लाकर उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संजय साहनी ने कहा कि नई वार्डबंदी का पत्र 22 दिसंबर को जारी हुआ, लेकिन इसे नगर काउंसिल के नोटिस बोर्ड पर 26 दिसंबर को चिपकाया गया। जबकि एतराज दर्ज करवाने का समय केवल एक सप्ताह रखा गया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब पार्षद एतराज दर्ज करवाने गए तो कार्यालय में न कोई अधिकारी था और न कोई कर्मचारी। संजय साहनी ने यह भी सवाल उठाया कि जबकि कार्यालय में शनिवार को छुट्टी होती है, लेकिन एतराज की समय सीमा में शनिवार भी शामिल किया गया है, ऐसे में अधिकारी कैसे छुट्टी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नई वार्ड बंदी की लिस्ट प्रकाशित की जानी चाहिए थी और पार्षदों को सीधे मुहैया करवाई जानी चाहिए थी।

इस अवसर पर काउंसिल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, पार्षद अशोक पुरी, विद्यासागर, सोनिया सैनी, सुरिंद्र सिंह पम्मा, दीपक नंदा, सुनील शर्मा, मीनाक्षी बाली, मनजीत कौर मट्टू, रूपा रानी, इंदु बाला, वीना ऐरी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed