फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   congress candidate yashpal became president in una block

सदर ब्लॉक समिति में कांग्रेस काबिज, लॉटरी से यशपाल बने अध्यक्ष

Sat, 06 Feb 2021 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
congress candidate yashpal became president in una block
ऊना में बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जीतने के बाद सदर विधायक के साथ विजय रैली निकालते हुए - फोटो : Una
ऊना। सदर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर रोचक चुनाव मुकाबले में कांग्रेस समर्थित सदस्य काबिज हुए हैं। सदर पंचायत समिति के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों ने काफी माथापच्ची की, लेकिन कांग्रेस जीतने में कामयाब रही है। यहां सत्ताधारी दल का जादू नहीं चल पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को सदर ब्लॉक समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के लिए डीआरडीए भवन ऊना में सुबह 11 बजे ही भाजपा समर्थित 14 सदस्य पहुंचे। जबकि कोरम पूरा होने के लिए 15 सदस्यों की जरूरत थी। करीब पौने दो घंटे तक इंतजार करने के बाद कांग्रेस समर्थित 14 सदस्य पहुंचे। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया एसडीएम सदर डॉ. सुरेश जसवाल शुरू की। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित यशपाल सिंह भाजपा समर्थित मनोहर लाल ने नामांकन भरा। वहीं, उपाध्यक्ष कांग्रेस समर्थित रमेश सैणी और भाजपा समर्थित सदस्य महेंद्र छिब्बर ने नामांकन दाखिल किया। चुनावी प्रक्रिया में कांग्रेस समर्थित रमेश सैणी को 28 में 15 मत हासिल हुए। जबकि महेंद्र छिब्बर को 13 ही मत मिले। इस तरह कांग्रेस समर्थित रमेश सैणी उपाध्यक्ष पद पर जीत गए। अध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मीदवारों को 14-14 मत मिले। जिस पर एसडीएम सदर डॉ. सुरेश जसवाल ने लॉटरी के माध्यम से चुनाव करने बारे राय मशविरा किया। दोनों उम्मीदवार के सहमति पर लॉटरी डाली गई। लॉटरी में कांग्रेस समर्थित यशपाल सिंह अध्यक्ष चुने गए। उधर, एसडीएम सदर डॉक्टर सुरेश जसवाल ने बताया कि नियमों के अनुसार चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed