फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   congress and pjp rally in haroli

हरोली में भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन आज

Fri, 17 Mar 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ऊना।
अमर उजाला ऊना। Updated Fri, 17 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
 चुनावी वर्ष में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कांग्रेस और भाजपा ने समानांतर रैलियां करने की तैयारी की है। भाजपा जहां हरोली मुख्यालय में जनसभा आयोजित करेगी, वहीं कांग्रेस हरोली के प्रवेश द्वार घालुवाल में अपनी ताकत का प्रदर्शन करने जा रही है।
विज्ञापन


दोनों ही रैलियों का समय सुबह 11 बजे तय किया गया है। भाजपा की रैली में जहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती जैसे दिग्गज नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस की रैली में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री अकेले अपने समर्थकों के साथ मोर्चा संभालेंगे। एक समय और एक ही दिन होने वाली इन रैलियों से जाहिर तौर पर दोनों दलों में पावर टेस्टिंग देखने को मिलेगी। दोनों ही रैलियां जहां आठ किलोमीटर के दायरे में होंगी। वहीं, घालुवाल में हरोली के लिए जाते समय भाजपा-कांग्रेस में टकराव की आशंका भी बताई जा रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी-अपनी प्रस्तावित रैलियों के प्रचार में ताकत झोंक दी है। दोनों के लिए इसे प्रतिष्ठा की जंग माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि रैलियों में भीड़ एकत्र करने के लिए कांग्रेस और भाजपा समर्थकों ने जुगाड़ भिड़ाने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक भाजपा ने हरोली में पहले ही इस रैली का कार्यक्रम रखा था, लेकिन उद्योग मंत्री ने रक्षात्मक रुख अपनाते हुए विशाल युवा रैली के नाम से घालुवाल में यह कार्यक्रम रख दिया। बाकायदा इसके प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर युद्ध भी छिड़ गया है।

नशे की नब्ज पर हाथ रखेगी भाजपा
हरोली विस क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर भाजपा का फोकस रहेगा। नशे के खिलाफ सिलसिलेवार प्रदर्शन करती आ रही भाजपा जाहिर तौर पर इसी सियासी मुद्दे की नब्ज पर हाथ रखेगी। सियासी पंडितों की मानें तो हरोली में भाजपा की यह पहली चुनावी रैली मानी जा रही है। हरोली भाजपा नेता प्रो. राम कुमार का कहना है कि नशे के सौदागरों को संरक्षण देने वाली कांग्रेस को भाजपा जड़ से उखाड़ फेंकेगी। हरोली भाजपा प्रवक्ता अमन भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में माफिया राज हटाओ, हरोली बचाओ कार्यक्रम को लेकर पूरा उत्साह है।


कांग्रेस को युवाओं का सहारा
उधर, नशे के सौदागरों को कथित संरक्षण का आरोप झेली रही कांग्रेस इस रैली में युवाओं के सहारे पर टिकी है। बताया जा रहा है कि रैली में अधिक से अधिक युवाओं की भीड़ एकत्र कर कांग्रेस भी नशे के खिलाफ हरोली की छवि को बेदाग करने की कोशिश में है। हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नछतर सिंह और पूर्व उपाध्यक्ष जिला यूथ कांग्रेस शाम चड्ढा ने कहा कि हरोली युवा कांग्रेस द्वारा रखे गए  युवा सममेलन में युवाओं की उपस्थिति यह साबित कर देगी की हरोली का नौजवान मुकेश अग्निहोत्री के साथ एकजुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed