फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   congress agitatiom against Modi

कांग्रेस ने निकाली प्रधानमंत्री की शव यात्रा

Thu, 03 Nov 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 03 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
congress agitatiom against Modi
ऊना में मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में ऊना कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकाली। वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी के नेतृत्व में निकाली गई रोष रैली में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पुराने बस अड्डे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

विज्ञापन


जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी और अन्य नेताओं को पूर्व सैनिक के परिवार से अस्पताल में मिलने से रोका गया है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या की गई है, जो केंद्र की मोदी सरकार की सैनिकों के प्रति नजरिए को दर्शाता है और साथ ही भाजपा जो वन रैंक-वन पेंशन देने की बात कर रही है, उसकी पोल खुल गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व सैनिकों और सैनिकों के लिए वन रैंक-वन पेंशन को एक मजाक बना दिया है। उन्होंने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन पर भूतपूर्व सैनिकों को गुमराह किया गया है। धर्माणाी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो कांग्रेस गली-गली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव विवेक शर्मा विक्कू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतपाल राजयादा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनालिस्ट सदस्य विजय डोगरा, मनोनीत पार्षद देवेंद्र वत्स, शिव कुमार सैणी, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राजू, युवा कांग्रेस के संसदीय क्षेत्र सचिव गोल्डी कपिला, ब्लॉक प्रवक्ता वरुण पुरी, ब्लॉक अध्यक्ष हजारी लाल धीमान, हरोली ब्लॉक के अध्यक्ष राणा रणजीत, देसराज गौतम, राकेश कैलाश, राजेंद्र मलागड़, पंकज वशिष्ट, अशोक ठाकुर, विजय आंगरा, जगतराम शर्मा, उर्मिला शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed