फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Confusion over HRTC workers' strike

Una News: एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल पर असमंजस

Wed, 24 Jun 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 24 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Confusion over HRTC workers' strike
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालक और परिचालक संघ की 25 जून को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर ऊना डिपो में तस्वीर अभी साफ होती नजर नहीं आ रही है। कर्मचारी संगठनों के भीतर ही अलग-अलग सुर सुनाई देने लगे हैं। एक ओर चालक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हड़ताल को लेकर खुलकर मोर्चा संभाले हुए हैं तो दूसरी ओर ऊना डिपो के पदाधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। ऐसे में यात्रियों के बीच भी असमंजस बना हुआ है कि आखिर 25 जून को बसों के पहिये थमेंगे या नहीं। प्रदेश स्तर पर चालक संघ लगातार हड़ताल पर जाने की बात कह रहा है लेकिन स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों का रुख पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

चालक संघ ऊना के प्रधान महेंद्र ने कहा कि अभी तक उच्च स्तर से किसी प्रकार के लिखित निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। फिलहाल हड़ताल को लेकर कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है और अभी इस पर स्थिति स्पष्ट होने में समय है।
विज्ञापन


दूसरी ओर परिचालक संघ का रुख भी पूरी तरह आक्रामक नजर नहीं आ रहा। परिचालक संघ ऊना के प्रधान अमरीश राणा ने कहा कि हड़ताल के लिए अभी एक दिन बाकी है। संगठन का जो सदस्य हड़ताल में शामिल होना चाहे, वह जा सकता है। हालांकि उन्होंने भी संगठन की ओर से किसी सामूहिक निर्णय की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एचआरटीसी ऊना डिपो के कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी ने कहा कि 25 जून को जिले के सभी निर्धारित रूटों पर एचआरटीसी की बसों का संचालन रोजाना की तरह जारी रहेगा। प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) लागू किया है जो कि छह महीने तक लागू रहेगा। जब कोई राज्य या केंद्र सरकार इस कानून को लागू करती है तो संबंधित आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed