फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   compitition on environment day

नृत्य में एप्पल ग्रुप की मुस्कान रहीं प्रथम

Sat, 04 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 04 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
compitition on environment day
पर्यावरण दिवस पर प्रतियोगिता के दारान बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में शनिवार को एकल नृत्य और सलाद मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पहली से चौथी कक्षा तक के बच्चों ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं से दसवीं कक्षा तक के बच्चों ने सलाद मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लया। इस दौरान एकल नृत्य में स्ट्रॉबेरी ग्रुप में से आर्यन और जन्नत ने पहला स्थान, अनन्या ने दूसरा, जबकि अभिनव ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


एप्पल ग्रुप की मुस्कान ने पहला, अनुष्का तथा वनिशा ने दूसरा, जबकि एलिशा और रीतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। सलाद मेकिंग प्रतियोगिता में ऑरेंज ग्रुप में पार्थ कालिया, संभव, तनवीर, सक्षम और सुमित ने पहला तथा अंशदीप, हरित्यांश, दिया और महक ने दूसरा, जबकि अनुष्का, रिधी, आदित्य और चिराग ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं मेंगो ग्रुप में आन्या, राघवी, वंशिका, लवलीन पहले, अश्मिता, गुरप्रीत, प्रतिभा और आर्यश्री दूसरे, मुस्कान, आकृति, अस्मि और प्रतिभा ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। मैलन ग्रुप में वाणी, अदिति, शीतल, दिशा ने पहला, आकांक्षा, विश्वजीत, दीक्षा, अमृत ने दूसरा और निहारिका, दिशा, अंशिका तथा संजना ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य में भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। स्कूल निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि स्कूल में समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed