Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Competitions to be held under the 'Khelo Himachal - Chitta-Mukt Abhiyan' (Play Himachal - Drug-Free Campaign)

Una News: खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के तहत होंगी प्रतियोगिताएं

Sat, 14 Nov 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 14 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Competitions to be held under the 'Khelo Himachal - Chitta-Mukt Abhiyan' (Play Himachal - Drug-Free Campaign)
ऊना। प्रदेश को नशामुक्त बनाने और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान 2026’ शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने बताया कि खेल अभियान में 15 से 30 वर्ष तक की आयु के युवक और युवतियां भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, रस्साकशी, हॉकी और कुश्ती सहित कुल आठ खेल को शामिल किया गया है। प्रतियोगिताएं उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होंगी। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं। ब्लॉक स्तर पर प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 41 हजार और तृतीय 31 हजार रुपये दिया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार दो लाख, द्वितीय डेढ़ लाख और तृतीय एक लाख रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 31 लाख, द्वितीय 15 लाख और तृतीय 10 लाख रुपये रहेगा। टीमें khelohimachal.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। संस्थान

सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। संस्थान

सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। संस्थान

सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। संस्थान

सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। संस्थान

सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed