{"_id":"68a706db3ad48f33b1055447","slug":"committee-formed-to-consider-management-options-for-lata-mangeshkar-centre-una-news-c-93-1-ssml1048-162891-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लता मंगेशकर केंद्र के प्रबंधन विकल्पों पर विचार के लिए बनाई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लता मंगेशकर केंद्र के प्रबंधन विकल्पों पर विचार के लिए बनाई कमेटी
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग सहित सभी संभावनाओं पर होगा विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना पारंपरिक संस्कृति संवर्द्धन समिति (ऊना कला मंच) की बैठक गुरुवार को उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय ऊना में हुई। बैठक में समूरकलां स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र के रखरखाव, आय सृजन व प्रबंधन पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने आउटसोर्सिंग सहित सभी विकल्पों पर विचार कर समिति गठित करने के निर्देश दिए। पांच सदस्यीय इस समिति में अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम ऊना, क्रेडिट प्लानिंग अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सदस्य तथा जिला भाषा अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। समिति सभी विकल्पों का अध्ययन कर रिपोर्ट उपायुक्त को देगी।
उपायुक्त ने कहा कि लता मंगेशकर कला केंद्र जिले का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थल है और इसे आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में जिला भाषा अधिकारी निकू राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।