फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Committee formed for smooth operation of dialysis facility

Una News: डायलिसिस सुविधा के सुचारू संचालन को कमेटी गठित

Thu, 28 Mar 2024 02:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 28 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Committee formed for smooth operation of dialysis facility
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए एक कमेटी गठित की गई है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू को सदस्य सचिव तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चौहान, जसविंदर सिंह, योगेश कुमार और गौरव कुमार को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त जतिन लाल के निर्देशानुसार गठित इस कमेटी का उद्देश्य डायलिसिस मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सीएमओ ने बताया कि मरीजों को अभी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्थापित डीसीडीसी केंद्र के माध्यम से डायलिसिस कि सुविधा उपलब्ध हो रही थी, लेकिन जल्द ही मरीजों को डायलिसिस की सुविधा हंस फाउंडेशन के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

35 मरीज हुए पंजीकृत
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि डायलिसिस केंद्र में जब तक हंस फाउंडेशन अपने नए उपकरणों को सुचारू रूप से व्यवस्थित करेगी, तब तक डायलिसिस मरीजों को ग्रेस मेगा केयर, ग्रीन एवेन्यु रक्कड़ कॉलोनी और नंदा अस्पताल ऊना में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। अब तक ग्रेस मेगा केयर में लगभग 15 मरीज और नंदा अस्पताल में 25 मरीज इस सुविधा के लिए पंजीकृत किए गए हैं। इन अस्पतालों में यह सुविधा आयुष्मान और हिमकेयर के अंतर्गत निशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसे लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 88944-57225 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed