फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Commercial gas cylinders will be distributed as per the prescribed priorities: Deputy Commissioner

निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुरूप वितरित होंगे कमर्शियल गैस सिलिंडर : उपायुक्त

Fri, 20 Mar 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 20 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Commercial gas cylinders will be distributed as per the prescribed priorities: Deputy Commissioner
ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडरों का वितरण निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुरूप सुनिश्चित किया जाएगा। वह वीरवार को वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडरों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में आपूर्ति को प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा होटलों-ढाबों, सामाजिक आयोजनों तथा अन्य संस्थानों को उपलब्धता और निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुसार सिलिंडरों का आवंटन सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार वाणिज्यिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बुकिंग तथा पिछले उपभोग के रिकॉर्ड के आधार पर की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडरों के वितरण के लिए जिला स्तरीय कमेटियों का गठन किया गया है। प्रत्येक जिले के उपायुक्त को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा उपनिदेशक उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा इसके सदस्य होंगे और जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी आवश्यकता अनुसार कमेटी में शामिल किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 8000 घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिले में लगभग 7000 पीएनजी कनेक्शन भी क्रियाशील हैं, जिनके माध्यम से गैस की सुचारु आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि तेल विपणन कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर घरेलू उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती
उपायुक्त ने कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिए कि बाजार में वाणिज्यिक गैस सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शादियों तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए भी उपलब्धता के आधार पर प्राथमिकता के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता
जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी क्षेत्र से कमी की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। वर्तमान में जिले में 3088 वाणिज्यिक गैस कनेक्शन हैं जबकि मासिक खपत लगभग 5627 सिलिंडरों की है। इनमें 785 सिलिंडर शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों, 3198 होटल, ढाबा एवं रेस्तरां, 860 सामाजिक आयोजनों, 203 औषधि उद्योगों तथा 579 सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, कॉर्पोरेट एवं औद्योगिक अतिथि गृहों और कैंटीनों को आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed