फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Collision between two scooters in Ghaluwal; four injured.

Una News: घालूवाल में दो स्कूटियों की टक्कर, चार घायल

Sat, 03 Oct 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 03 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Collision between two scooters in Ghaluwal; four injured.
ऊना। हरोली के घालूवाल में शनिवार देर रात करीब नौ बजे दो स्कूटियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों दोपहिया वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जबकि तीन घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात घालूवाल में दो स्कूटियों के बीच अचानक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों स्कूटियों पर सवार चार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों स्कूटियों पर सवार लोग हरोली क्षेत्र के भदसाली और ईसपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हादसे में घायल लोगों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों स्कूटियों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। घायलों की पहचान और हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed