{"_id":"673737855185299d460ce60c","slug":"collision-between-scooter-and-bike-one-seriously-injured-bike-rider-absconding-una-news-c-93-1-ssml1048-138392-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूटी और बाइक में टक्कर, एक गंभीर घायल, बाइक सवार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूटी और बाइक में टक्कर, एक गंभीर घायल, बाइक सवार फरार
विज्ञापन
उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया क्षेत्रीय अस्पताल
आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने शुक्रवार को एक स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया। वहीं, हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह डंगोली गांव का निवासी है और आईएसबीटी बस स्टैंड ऊना के सामने ढाबा चलाता है। शाम को 4 बजे ढाबा बंद करके घर चला जाता है और सुबह पांच बजे ढाबे पर आ जाता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 7.30 बजे वह और उसका एक कारीगर ढाबे पर आलू छीलने का काम कर रहे थे तो मुख्य सड़क पर एक स्कूटी पर सवार होकर एक आदमी अंब से मैहतपुर की तरफ जा रहा था। पीछे से एक बाइक रही थी, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। बाइक चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से स्कूटी को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक सड़क पर नीचे गिर गया तथा बाइक चालक अपनी बाइक सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।