फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   College principal and female professor accused of assault

Una News: काॅलेज प्राचार्य और महिला प्रोफेसर पर मारपीट के आरोप

Tue, 01 Apr 2025 07:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
College principal and female professor accused of assault
परीक्षा में नकल की शिकायत करने पहुंचा था छात्र
विज्ञापन

महाविद्यालय स्टाफ ने नकारे आरोप, कहा-छात्र को केवल समझाया गया था

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में परीक्षा में नकल की शिकायत करने वाले छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने कॉलेज प्राचार्य और एक महिला प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में शिकायत हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला के बीसी (वाइस चांसलर) को भेजी गई है। शिकायतकर्ता विवेक सिंह के अनुसार जब वह परीक्षा कक्ष में नकल की घटना की जानकारी देने के लिए कॉलेज प्राचार्य के कक्ष में गया तो वहां मौजूद प्राचार्य ने परीक्षा हाॅल में ड्यूटी पर तैनात महिला प्रोफेसर को बुलाया। इसके बाद आरोप है कि शिकायतकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विवेक का कहना है कि वह सिर्फ परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नकल की जानकारी देने गया था लेकिन उसके साथ गलत व्यवहार हुआ। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर का कहना है कि कोई मारपीट नहीं हुई। छात्र को केवल समझाया गया था। उन्होंने कहा कि सभी नियमों के तहत काम किया जा रहा। विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा। मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। छात्र के प्रति स्टाफ सदस्यों को कोई गिला-शिकवा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed